महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 19 से 22 अक्टूबर तक, ऑनलाइन पंजीयन 7 सितंबर तक

रीवा एक सितंबर 2022. अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेनाओं में महिला सैन्य कर्मियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की पात्र युवतियां भाग ले सकती हैं। डॉट इन पर 7 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। कक्षा 10वीं में 45 प्रतिशत से अधिक व ग्रेड सी-2 पास 162 सेमी ऊंचाई की आवेदिका पात्र होंगी। कम्प्यूटर डिप्लोमा व ड्राइविंग लायसेंस धारी छात्राएँ भी आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका की आयु 17 वर्ष 6 माह से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन नम्बर 0761-2607637 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *