मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जूना अखाड़ा में संतश्री मुरारी बापू से रामकथा सुनी

260416n31

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पंच दशनाम जूना अखाड़ा परिसर में आज राम कथा का आनन्द लिया।  रामकथा का वाचन मानस मर्मज्ञ राष्ट्रीय संतश्री मुरारी बापू द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ रामकथा में पहुँचे और रामचरित मानस पर पुष्प अर्पित कर संतश्री मुरारी बापू से आशीर्वाद प्राप्त किया।  मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक पण्डाल में रहे। उन्होंने रामचरित मानस में शिव-सती प्रसंग को सुना, जिसमें कुंभक ऋषि के आश्रम से निकलने के बाद माता सती  को भगवान श्री राम को सामान्य मानव जैसा आचरण करते हुए देखने पर उनके ईश्वरीय अवतार पर शंका होती है और भगवान शिव उनकी स्थिति को भाँप कर उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं।

रामकथा में बापू ने गुरू और उसके महत्व तथा भगवान शिव के विभिन्न रूपों का वर्णन भी किया।  रामकथा सुनने के बाद मुख्यमंत्री महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि के आश्रम में भी पहुँचे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *