जिले भर में पौधारोपण महाअभियान में रोपित किए गए पौधे

रीवा 08 अगस्त 2022. पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अंकुर योजना के तहत जिले भर में पौधारोपण का महाअभियान चलाया गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सामूहिक रूप से पौधे रोपित किए गए। पौधारोपण के साथ-साथ हर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया गया। यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन विद्यालय में आयोजित समारोह में कमिश्नर अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन तथा आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने पौधे रोपित किए। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पार्षदगण, नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों तथा पत्रकारगणों ने वृक्षारोपण किया।
जिले के सिरमौर विकासखण्ड मुख्यालय में जनपद अध्यक्ष रवीना साकेत, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। रीवा जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती गीता शुक्ला तथा अन्य जनपद सदस्यों ने अंकुर अभियान में पौधे रोपित किए। आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने माउंट एरा कान्वेंट स्कूल परिसर तथा मऊगंज में पौधे रोपित किए। जनपद पंचायत रीवा के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हाई स्कूल समान परिसर में पौधे रोपित किए। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया। बाणसागर परियोजना तथा क्योटी नहर परियोजना के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने गोविंदगढ़ में पौधे रोपित किए। सहायक संचालक कृषि श्रीमती प्रीति द्विवेदी ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ग्राम बम्हौरी में पौधे रोपित किए। उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने कार्यालय परिसर में मुनगा के पौधे रोपित करके अंकुर अभियान में भागीदारी निभाई। इसी तरह सभी ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, कार्यालय परिसरों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी पौधे रोपित किए गए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *