तिरंगा रैली में हजारों-हजार छात्रों ने निभाई सहभागिता

रीवा 08 अगस्त 2022. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विश्वविद्यालय स्टेडियम में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मानव श्रृंखला में 75 की आकृति बनाई गई। इस दौरान आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा भाजपा अध्यक्ष अजय सिंह, समाजसेविका प्रज्ञा त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

मानव श्रृंखला के उपरांत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय स्टेडियम से आरंभ होकर रैली सिरमौर चौक, कालेज चौक होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउंड में समाप्त हुई। समापन अवसर पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि रीवा जिले के हर घर में 13 अगस्त से 17 अगस्त तक झण्डा फहराना है। इस बात का सभी संकल्प लें। उन्होंने तिरंगा रैली में शामिल छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएँ दी तथा अपेक्षा की कि राष्ट्र के गौरव के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों में फहराकर महत्वपूर्ण अभियान में भागीदार बनें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि जब हमारे हाँथ में तिरंगा होता है तो हमारा जोश और बढ़ जाता है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सभी इसे महापर्व के तौर पर मनायें। रैली को कमाण्डेंट साकेत पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *