रीवा की प्रियंवदा शुक्ला का सिविल जज पद के लिए हुआ चयन

रीवा की प्रियंवदा शुक्ला का सिविल जज पद के लिए हुआ चयन


27 अप्रैल रीवा. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 26 अप्रैल को सिविल जज वर्ग 2 का परिणाम घोषित किया गया , जिसमें रीवा की प्रियंवदा शुक्ला का चयन सिविल जज के पद के लिए हुआ है। रीवा के पास के ग्राम खरहरी की रहने वाली प्रियंवदा शुक्ला ख्याति लब्ध पर्यावरणविद वैज्ञानिक डॉक्टर उपेंद्र मणि शुक्ला  तथा प्रेमवती शुक्ला की पुत्री हैं ।डॉ उपेंद्र शुक्ला की पदस्थापना पर्यावरण विभाग भोपाल में मुख्य वैज्ञानिक के पद पर रही जिससे  वह अब सेवानिवृत्त हैं ।प्रियंवदा शुक्ला की शिक्षा – दीक्षा भोपाल में ही हुई है , भोपाल नेशनल लाँ युनिवर्सिटी से इन्होंने ने एल एल एम किया। लगातार तीन बार सिविल जज के लिए इंटरव्यू के लिए आपका चयन हुआ वर्ष 2019 ( फेज – 2 ) की परीक्षा का रिजल्ट 26 अप्रैल 2022 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा घोषित हुआ, जिसमें प्रियंवदा शुक्ला का चयन सिविल जज के लिए हुआ ।शहरी ग्रामीण दोनों परिवेश से  जुड़ी रहने वाली प्रियंवदा पर्यावरण तथा जीव प्रेमी हैं ।इनके चयन से गांव तथा परिवार, शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पौराणिक तथा धार्मिक कार्यों को संपादित करने वाले  इस सम्मानित परिवार के लिए गौरव की बात है कि परिवार की लड़की का चयन सिविल जज के लिए हुआ है। दादा कमला प्रसाद शुक्ला प्राचीन संस्कृत भाषा के प्रकांड विद्वानों में से एक हैं जो आज 96 वर्ष की अवस्था में भी अपने धार्मिक कृत्य संपादन में कोई कमी नहीं रखते उन्होंने प्रियंवदा के चयन को ईश्वर का आशीर्वाद बताया । प्रमोद नारायण त्रिपाठी, दिनकर प्रसाद शुक्ला, उमेश दत्त शुक्ला, अशोक पांडे, अशोक शुक्ला, विजय नारायण त्रिपाठी प्रकाश नारायण त्रिपाठी, अजय नारायण त्रिपाठी, हंसराज शुक्ला, भास्कर शुक्ला, नारायण शुक्ला, प्रमोद शुक्ला,सत्यम शुक्ला, शिल्पा शुक्ला,शिवम शुक्ला, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड कैलाश पांडे, सेवानिवृत्त जज यस एन द्विवेदी जी , प्रभा शुक्ला पाण्डेय (पप्पी), अनीता त्रिपाठी, मनोरमा त्रिपाठी, आस्था त्रिपाठी, ओम त्रिपाठी ,रुचि ,आयुषी डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी डॉक्टर प्रांशु त्रिपाठी और सचिन त्रिपाठी विवेक त्रिपाठी आदि शुभचिंतकों ने उनके चयन पर बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *