सर्वेयर एप से करेंगे गेंहू के गुणवत्ता की जांच

रीवा 24 फरवरी 2022. जिले भर में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेंहू की खरीद की जाएगी। गेंहू की गुणवत्ता की निगरानी के लिए तथा गोदाम स्तर पर सर्वेयर तैनात रहेंगे। सर्वेयर मोबाइल एप के द्वारा गेंहू के गुणवत्ता की जांच करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि उपार्जन केन्द्र में सर्वेयर मोबाइल एप के माध्यम से किसान द्वारा खरीदी केन्द्र पर उपार्जन के लिए लाए गए गेंहू की जानकारी दर्ज करेंगे। यदि गेंहू अमानक होता है तो इसकी दुबारा प्रविष्टि 48 घंटे बाद होगी। गेंहू के अमानक होने पर खरीदी केन्द्र में परिवर्तन प्रतिबंधित रहेगा। सर्वेयर द्वारा अमानक किए गए गेंहू के सेंपल खरीदी केन्द्र में सुरक्षित रखे जाएंगे।

कलेक्टर ने बताया कि गोदाम स्तर पर भी गुणवत्ता नियंत्रक एप के माध्यम से गेंहू के गुणवत्ता की जानकारी दर्ज करेंगे। गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों में भी एप पर गेंहू के गुणवत्ता की जानकारी दर्ज की जाएगी। यदि ट्रक का आंशिक गेंहू ही स्वीकृति योग्य है तो उसकी स्वीकृति दर्ज की जाएगी। इस वर्ष आंशिक स्वीकृति-अस्वीकृति का प्रावधान मोबाइल एप में किया गया है। किसानों से अनुरोध है कि उपार्जन शुरू होने पर अच्छी गुणवत्ता का ही गेंहू केन्द्र पर लेकर आएं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *