मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल 19 दिसंबर 2021 .

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के साथ करंज का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं खिलाड़ी सुश्री अंजना यादव के साथ गुलमोहर का पौधा भी रोपा। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने के लिए निरंतर आव्हान और प्रयास किया जा रहा है। सुश्री अंजना यादव ने कबड्डी, बेस बॉल, हेंड बॉल, साफ्ट बॉल, सर्किल कबड्डी और खो-खो आदि खेलों में पाँच राष्ट्रीय पदक प्राप्त किए हैं।

सुश्री अंजना यादव मूलत: रायसेन जिले के दीवानगंज की रहने वाली हैं। वे वर्तमान में टीआईटी संस्थान से बीटेक कर रही हैं। सुश्री यादव ने माउंट यूनम पीक 20 हजार फिट, फ्रेंडशिप पीक 16 हजार 345 फिट और पतालसु पीक 14 हजार फिट की चोटी पर तिरंगा फहराया है। सुश्री यादव का अफ्रीका के किलिमंजारो और यूरोप के एल्ब्रोस पीक पर तिरंगा फहराने का प्लान है। माउंट एवरेस्ट पर भी 2023 में सुश्री अंजना यादव तिरंगा फहराने की योजना बना रही हैं। पौध-रोपण के समय उनकी बहन सुश्री प्रिया यादव भी साथ थी।

करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़, पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *