भाजपा के जमुना एवं भालूमाड़ा सेक्टर कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा हुआ

भारतीय जनता पार्टी के जमुना एवं भालूमाड़ा सेक्टर कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री अनूपपुर प्रभारी  रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल  एवं विधानसभा के प्रत्याशी एवं खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह,पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पांडेय  द्वारा किया गया। विधानसभा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह  ने कहा विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता अच्छी मेहनत एवं लगन से कार्य कर रहे हैंं।विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल  ने कहा भाजपा लंबे समय तक विपक्ष में रही।हम सत्ता के बिना भी रह कर  जनता की सेवा किये हैंं।जिस तरह श्यामा प्रसाद मुखर्जी  ने कानून मंत्री का पद छोड कर पार्टी की स्थापना की ठीक उसी प्रकार कमलनाथ सरकार के जन विरोधी किसान विरोधी नीति के कारण उसी तर्ज पर बिसाहूलाल सिंह  ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेकर शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाने में प्रदेश हित में कार्य किये हैंं।अनूपपुर के विकास में उनका विशेष योगदान हैं।15 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा  अनूपपुर आकर बिसाहूलाल सिंह का पर्चा दाखिल करायेंगें ।यह चुनाव अनूपपुर के विकास के सवाल का है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद भरपूर मिलेगा भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह  के नेतृत्व मे सरकार फिर बनेगी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल प्रभारी मुनेस्वर पांडेय,रामअवध सिंह,सेक्टर प्राभारी अजय दुवेदी,अमिता चौहान, शांति सोनी, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी,नगर पालिका अध्यक्ष पसान सुमन,राजू गुप्ता,दामोदर उपाध्यक्ष, शिवराज दत्त त्रिवेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, रघुवंश सिंह, आर यन सिंह,महेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह, हरिसंकर मिश्रा, एवं समस्त बुथ अध्यक्ष उपस्थित रहे

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *