प्रदेश के तृतीय चरण में 1 करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाता निर्वाचक नामावली में पंजीकृत

भोपाल : शनिवार, मई 11, 2019

लोकसभा निर्वाचन 2019 में प्रदेश के तृतीय चरण में कुल 1 करोड़ 44 लाख 41 हजार 448 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 76 लाख 67 हजार 648 पुरूष, 67 लाख 40 हजार 371 महिला एवं 520 अन्‍य मतदाता हैं। इस चरण में 32 हजार 909 सेवा मतदाता जिनमें 32 हजार 215 पुरूष एवं 694 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग पोस्‍टल बैलेट के माध्‍यम से करेंगे। तृतीय चरण के 8 संसदीय क्षेत्रों में कुल 18 हजार 141 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान होगा।

मुरैना संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 28 हजार 660 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 9 लाख 90 हजार 117, महिला मतदाता 8 लाख 38 हजार 480 एवं अन्‍य 63 है एवं कुल 2 हजार 351 मतदान केन्‍द्र हैं।

भिण्‍ड संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 52 हजार 681 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 9 लाख 55 हजार 813, महिला मतदाता 7 लाख 96 हजार 812 एवं 56 अन्‍य मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 171 मतदान केन्‍द्र हैं।

ग्‍वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 19 लाख 95 हजार 729 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 10 लाख 74 हजार 864, महिला मतदाता 9 लाख 20 हजार 799 एवं 66 अन्‍य मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 327 मतदान केन्‍द्र हैं।

गुना संसदीय क्षेत्र में कुल 16 लाख 74 हजार 676 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 8 लाख 88 हजार 153, महिला मतदाता 7 लाख 86 हजार 479 एवं 44 अन्‍य मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 170 मतदान केन्‍द्र हैं।

सागर संसदीय क्षेत्र में कुल 15 लाख 82 हजार 267 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 8 लाख 40 हजार 437, महिला मतदाता 7 लाख 41 हजार 793 एवं अन्‍य 37 मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 51 मतदान केन्‍द्र हैं।

विदिशा संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 40 हजार 449 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 9 लाख 18 हजार 450, महिला मतदाता 8 लाख 21 हजार 954 एवं अन्‍य 45 मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 330 मतदान केन्‍द्र हैं।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 41 हजार 88 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 11 लाख 20 हजार 92, महिला मतदाता 10 लाख 20 हजार 813 एवं अन्‍य 183 मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 510 मतदान केन्‍द्र हैं।

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 16 लाख 92 हजार 989 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में पुरूष मतदाता 8 लाख 79 हजार 722, महिला मतदाता 8 लाख 13 हजार 241 एवं अन्‍य 18 मतदाता हैं। यहां कुल 2 हजार 231 मतदान केन्‍द्र हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *