विन्ध्य के उत्कृष्ट महाविद्यालय में मनाया गया व्यंजन महोत्सव

24 जनवरी रीवा

शिक्षा तथा संस्कार के क्षेत्र में विन्ध्य ही नहीं अपितु संपूर्ण प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाते हुए पेंटियम पॉइंट टेक्निकल कॉलेज ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है उसी तारतम्य आज संस्था संचालक  बी एन त्रिपाठी  के निर्देशन में संस्था के छात्र-छात्राओं व्यंजन महोत्सव मनाया गया इस आयोजन के साथ ही बच्चों के द्वारा मॉडलिंग सिंगिंग एक्टिंग तथा गमला प्रस्तुतीकरण जैसी अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसके द्वारा बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ गुणात्मक विकास को भी तरासा गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सेअवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग  सी एम  तिवारी संस्था प्राचार्य  एस के त्रिपाठी  संस्था प्राचार्य डॉक्टर सीमा शुक्ला  तथा महाविद्यालय के प्रबंधक सदस्य  सी के त्रिपाठी  तथा रिषी त्रिपाठी  मुख्य रूप से उपस्थित रहे इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रथम द्वितीय तथा तृतीय आने पर संस्था संचालक द्वारा पुरस्कार भी वितरित किया गया इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *