अमित शाह ने नियुक्त किए लोकसभा चुनाव प्रभारी

26 .12. 2018

भाजपा अध्यक्ष  ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर  17 राज्यों के लिए पार्टी प्रभारियों की नियुक्ति की|

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर राजस्थान में और थावरचंद गहलोत उत्तराखंड में चुनाव अभियान संभालेंगे| राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रांत उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है| झडापिया गुजरात के नेता हैं, वहीं गौतम पार्टी उपाध्यक्ष हैं| नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश से हैं|

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव और अनिल जैन को क्रमश: बिहार और छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है| राज्य सभा सदस्य वी मुरलीधरन और पार्टी सचिव देवधर राव को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है| महेंद्र सिंह को असम तथा ओपी माथुर को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *