हनुवंतिया के टापुओं को विश्व-स्तरीय पर्यटन स्थल बनाया जायेगा – शिवराज सिंह चौहान

cm hanumantia

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खण्डवा जिले के हनुवंतिया जल-क्षेत्र के टापुओं को अगले एक वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय-स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हनुवंतिया पर्यटन क्षेत्र के प्रति पर्यटकों में अपार उत्साह एवं आकर्षण देखा जा रहा है। इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज हनुवंतिया में जल-महोत्सव में शामिल पर्यटकों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष माह दिसम्बर से एक माह तक चलने वाला जल-महोत्सव 15 दिसम्बर, 2016 से 15 जनवरी, 2017 तक मनाया जायेगा। महोत्सव में पर्यटकों की सुविधा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जायेंगी। उन्होंने महोत्सव की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्राण्डिंग अभी से करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने भ्रमण के दौरान क्रॉफ्ट बाजार का अवलोकन भी किया। उन्होंने चर्मशिल्प कला, पेपरमेसी वर्क, पीतल की मूर्तियों का स्टॉल भी देखा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेडियम ऑर्ट, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, एम्ब्रायडरी वर्क, काष्ठ कला, मार्बल ऑर्ट, सिरेमिक वर्क, लाख कला, हस्तशिल्प, मांडना कला के कलाकारों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यटकों के लिये उपलब्ध करवायी गयी बैलगाड़ी की सवारी भी की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड के लोक-नृत्य का आनंद लिया। श्री चौहान ने ग्राम मूंदी निवासी दिनेश प्रजापति द्वारा मिट्टी से तैयार की जा रही पुराई एवं मटकी का जीवंत प्रदर्शन भी देखा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *