उद्योग मंत्री ने धार जिले के उज्जैयिनी में अधोसंरचना विकास कार्य देखे

060117n20

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र उज्जैयिनी का दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। श्री शुक्ल ने यहॉं निर्माणाधीन वेकमेट इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी के कार्यों को भी देखा।

उद्योग मंत्री ने कम्पनी के पहले और दूसरे चरण के कार्यों के बारे में कम्पनी डायरेक्टर श्री राहुल अग्रवाल तथा जनरल मैनेजर श्री रोहित चतुर्वेदी से चर्चा की। उन्होंने कम्पनी द्वारा उज्जैयिनी में किए जा रहे निवेश तथा रोजगार के संबंध में भी जानकारी ली। प्रबंध संचालक ए.के.वी.एन. इन्दौर श्री कुमार पुरूषोत्तम भी उपस्थित थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *