कृषि संकाय और कौशल केन्द्र भवन का भूमिपूजन

राज्यपाल ओ.पी.कोहली ने चित्रकूट में महात्मा गॉधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में नवीन दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र और कृषि संकाय भवन के निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. प्रदीप कुमार जोशी, कुलपति नरेशचन्द्र गौतम भी उपस्थित थे। इसके पूर्व राज्यपाल श्री कोहली ने विश्वविद्यालय परिसर मे पहुंचकर महात्मा गॉधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात् विश्वविद्यालय के रजत जयंती भवन के सामने महामहिम राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *