पेपर लीक मामले में सीबीएसई का एक अधिकारी निलंबित

गिरफ्तार आरोपियों में एक कोचिंग संचालक तौकीर और दो अध्यापक ऋषभ और रोहित शामिल हैं| ऋषभ भौतिक विज्ञान का अध्यापक है, जबकि रोहित गणित पढ़ाता है|

यह गिरफ्तारियां 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र और 10वीं का गणित का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में हुई है| ये प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ समय पहले व्हाट्सअप से लीक किए गए थे| दिल्ली की एक अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है|

इस बीच सीबीएसई ने मामले में लापरवाही बरतने के लिए अपने एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है| मामले की जानकारी देते हुए शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर के अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई करने के आदेश पर बोर्ड ने केएस राणा को परीक्षा केंद्र (0859) पर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है| मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है|

Facebook Comments Box