उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने कन्या पूजन कर किया बेटियों का सम्मान

नवरात्रि के पावन पर्व में उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। यह कार्यक्रम स्वयंवर विवाह घर में सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित किया गया। श्री शुक्ल ने विधिवत नौ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करके उन्हें सम्मानित किया। उनके साथ सांसद श्री जनार्दन मिश्र, नगर निगम की महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, जनपद अध्यक्ष रीवा के पी त्रिपाठी, दौ सौ कन्याएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री श्री शुक्ल कन्या भोज में शामिल हुए।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *