सभी पाँच राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के रिक्त होने वाले पाँच स्थानों की पूर्ति के लिए हुए द्विवार्षिक निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के चार और इंडियन नेशनल कांग्रेस के एक उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

राज्यसभा के निर्वाचन के लिए प्राप्त पाँचों उम्मीदवारों के नाम निर्देशन-पत्र विधि मान्य पाए गए थे। नाम निर्देशन-पत्र वापस लेने के अंतिम दिन आज नियत अवधि समाप्त होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सर्वश्री थावरचंद गेहलोत, धर्मेन्द्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजमणि पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *