उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा डा.भगवती त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वराज एक्सप्रेस के चैनल हैड श्री एस.पी. त्रिपाठी के बड़े भाई तथा वार्ड क्रमांक 2 रीवा के पार्षद क्षितिज त्रिपाठी के पिता आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भगवती त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री त्रिपाठी आयुर्वेद विशेषज्ञ थे, बहुत नेक इंसान थे। उनकी आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में दी गई सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।

जनसम्पर्क मंत्री द्वारा भी शोक व्यक्त

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्वराज टीवी के चैनल हेड श्री एस.पी. त्रिपाठी के अग्रज डॉ. भगवती त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

डॉ. भगवती त्रिपाठी का आज रीवा के पास सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *