कर्नाटक के लोकायुक्त पर घातक हमला

पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के लोकायुक्त विश्वनाथ शेट्टी पर आज बेंगलुरू में जानलेवा हमला हुआ। उन पर ये हमला उनके कार्यालय में हुआ। बताया गया है कि तुमकुर के एक संदिग्ध व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया। विश्वनाथ शेट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। भाजपा सहित तमाम विपक्षी दलों ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *