उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ

 

उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होलिका दहन समाज की सभी बुराईयों के अंत का प्रतिक तथा बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का सूचक है।
उन्होंने कहा कि होली पर्व का महत्व इसी बात में निहित है कि एक दिन के लिए ही सही, यह पर्व समाज में हर तरह के भेदभाव को मिटा देता है। इस दिन गरीब-अमीर, कमजोर-ताकतवर और सभी वर्गों के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर हर्षोल्लास के रंग में रंग जाते हैं। साथ ही राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है |
उद्योग मंत्री ने कहा कि आइये इस महान पर्व पर हम सब तरह के भेदभाव और राग-द्वेष को भुलाकर सारा समाज एकता के रंग में रंग जायें। यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और खुशियों के रंग भरेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से होली का पर्व शांति, सदभावना और पूरी गरिमा से मनाने की अपील भी की हैं।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *