अर्थ-व्यवस्था को मजबूती देने पर्यटन को देंगे बढ़ावा : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

मिन्टो हॉल के रूफ टॉप रेस्टारेंट का शुभारंभ
भोपाल : गुरूवार, फरवरी 21, 2019

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था को मजबूती देने के लिये पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन ऐसी आर्थिक गतिविधि है, जिसमें सेवा, मनोरंजन और रोजगार एक साथ मिलते हैं।

मुख्यमंत्री आज यहाँ मिंटो हाल के रूफ टाप रेस्टारेंट का शुभारंभ कर रहे थे। इस रेस्टारेंट में स्वादिष्ट भोजन के साथ नवाब भोपाल के समय का वातावरण निर्मित किया गया है। इसमें संगीत, तारे देखने के लिये टेलीस्कोप की सुविधा, खाने की मेज पर वर्चुअल इमेज और भोपाल के इतिहास को बताते फोटो भी प्रदर्शित किये गये हैं।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल, सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री आरिफ अकील, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर भोपाल श्री आलोक शर्मा उपस्थित थे।

Facebook Comments Box