उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा जगद्गुरू जयेंद्र सरस्वती के देहावसान पर शोक व्यक्त

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्री कांची कामकोटि पीठ के आचार्य जगद्गुरू जयेन्द्र सरस्वती के देहावसान पर गहन दुख व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि जगदगुरू जयेन्द्र सरस्वती के देहावसान से सम्पूर्ण सनातन समाज को गहरी क्षति पहुँची है। श्री शुक्ल ने कहा है कि जगद्गुरू ने देश में अध्यात्म और समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *