उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा वरिष्ठ पत्रकार श्री रविन्द्र जैन के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त

वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दैनिक पीपुल्स समाचार भोपाल के स्टेट एडीटर श्री रविन्द्र जैन के पिताजी समाजसेवी श्री भगवानदास जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री जैन समाज में मददगार के रूप में जाने जाते थे। उनका संम्पूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित था। वे समाज में लोकप्रिय होने के साथ मिलनसार तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। स्व. श्री जैन का ग्वालियर में कल 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *