माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान मे पत्रकारिता संकाय के पहले विभागाध्यक्ष डॉ नंदकिशोर त्रिखा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, संविधान विशेषज्ञ डॉ नंदकिशोर त्रिखा का कल नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
डॉ त्रिखा ने नवभारत टाईम्स के संपादक रहने के अलावा धर्मयुग, इंडियन एक्सप्रेस जैसे संस्थानों में वरिष्ठ संपादक का दायित्व निभाया। संसदीय एवं विधि पत्रकारिता में उनकी पुस्तक को पत्रकारिता महाविद्यालयों में एक तरह से बाइबल का दर्जा प्राप्त है।
देश के पहले पत्रकारिता महाविद्यालय , भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान में वे पत्रकारिता संकाय के पहले विभागाध्यक्ष थे। उन्होंने अपने अंतिम समय तक लेखन कार्य किया और पत्रकार विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
Facebook Comments Box