उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने मालनपुर औद्योगिक इकाइयों का जायजा लिया

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज भिण्ड जिले में मालनपुर औद्योगिक इकाइयों का जायजा लिया। साथ ही सूर्या प्लांट के उत्पादों का अवलोकन किया। श्री शुक्ल ने प्लांट द्वारा तैयारकिये जा रहे एलईडी बल्ब, सीएफएल, स्ट्रीट-लाइट आदि के संबंध में प्लांट प्रबंधन के प्रमुखों से चर्चा की।

उद्योग मंत्री को जानकारी दी गई कि मालनपुर में 2 हजार हेक्टेयर में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित की गयी हैं। इन इकाइयों में करीब 3 हजार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। साथ ही महारापुर प्लांट में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की दिशा में महिलाओं को रोजगार देने की व्यवस्था भी की गई है। श्री शुक्ल ने सूर्या प्लांट के माध्यम से गिलास से लेकर काँच के बल्ब बनाने की व्यवस्था के बारे में इकाई प्रबंधन से चर्चा की।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *