मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त
भोपाल : सोमवार, जनवरी 14, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने बालाघाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए शोकमग्न परिजनों को सांत्वना दी है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस बालाघाट के पास विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे की कार के आगे चल रहे पुलिस वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से हुई भीषण टक्कर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई।
Facebook Comments Box