सीबीआई ने मानव तस्‍करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया

सीबीआई ने मानव तस्‍करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। 2016 में 20 वर्ष से कम उम्र के 22 वि़द्यार्थियों को रग्बी प्रशिक्षण शिविर के लिए फ्रांस भेजने के आरोप में तीन एजेंटों पर मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई ने दिल्‍ली और फरीदाबाद के तीन लोगों के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की विभिन्‍न धाराओं के तहत आपराधिक षडयंत्र, मानव तस्‍करी, धोखाधड़ी और फर्ज़ी दस्‍तावेज इस्‍तेमाल करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने इन युवाओं के माता-पिता से विदेश में रग्बी प्रशिक्षण के नाम पर 25-30 लाख रुपये तक वसूले थे।

Facebook Comments Box