अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल कार्यालय में दीपावली मनाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली, सीमा वर्मा सहित प्रशासन के वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सदस्यों और समुदाय के नेताओं के साथ ओवल कार्यालय में दीपावली मनाई।

दीपावली समारोह में ट्रंप प्रशासन की ओर से शामिल लोगों में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली, सेंटर्स फॉर मेडीकेयर एंड मेडिकैड सर्विसेज की प्रशासक सीमा वर्मा, यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के अध्यक्ष अजीत पई, मुख्य उप प्रेस सचिव राज शाह थे। इस आयोजन में ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी हिस्सा लिया। दीपावली समारोह के आयोजन की परंपरा व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शुरू की थी।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दीपावली की शुभकामानाएं दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने ओटावा में खुद की दीया जलाने की एक तस्वीर ट्वीटर पर साझा की है। भारतीय समुदाय के सदस्य और कनाडा के मंत्रिमंडल के सदस्य इस मौके पर मौजूद थे। ट्रुडो ने तस्वीर साझा करते हुए दीवाली मुबारक लिखा है।

सिडनी ओपेरा हाउस भी दीवाली के मौके पर सुनहरे रंग में तब्दील हो गया।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में दीवाली मनाई गई। मैड्रिड में आयोजित पहले दीवाली मेले में लोगों की भारी भीड़ जुटी।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *