शहडोल जिला प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

 मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन, वाणिज्य, उद्योग और रोजगार, प्रवासी भारतीय विभाग एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल 26 दिसम्बर 2017 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगें। प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 26 दिसम्बर 2017 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में शामिल होंगें। प्रभारी मंत्री प्रातः 11.45 बजे जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) की बैठक में शामिल होंगें। प्रभारी मंत्री दोपहर 1 बजे मानस भवन में आयोजित सुशासन दिवस की कार्यशाला में भी शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 2.30 बजे चौपाटी टीन शेड का लोकार्पण करेंगें तथा दोपहर 3.30 बजे शहडोल से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *