रीवा वि.वि. दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगे राज्यपाल श्री कोहली

प्रदेश के राज्यपाल श्री ओमप्रकाश कोहली एक दिवसीय प्रवास पर 23 दिसम्बर को रीवा आयेंगे। राज्यपाल श्री कोहली 23 दिसम्बर को प्रातः 9.30 बजे गांधी नगर गुजरात से हवाई जहाज से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे हवाई पट्टी रीवा पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री कोहली प्रातः 11.45 बजे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित छठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 1.30 बजे रीवा हवाई पट्टी से हवाई जहाज द्वारा गांधी नगर गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *