स्वदेशी आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक और उपलब्धि की हासिल। मिसाइल आकाश का आई-टी-आर रेंज चांदीपुर में हुआ सफल परीक्षण। भारत अब जमीन से हवा में मार करने में सक्षम हर किस्म की मिसाइल को बनाने में सक्षम।

जमीन से हवा में मार करने में सक्षम स्‍वदेशी तकनीक से युक्‍त मिसाइल आकाश का मंगलवार को  आई-टी-आर रेंज चांदीपुर में सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल का रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल प्रणाली के जरिए सभी स्‍तरों पर परीक्षण हुआ। इस मिसाइल को सेना में जमीन से हवा में कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल के तौर पर शामिल किया गया है।

यह पहली जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसमें रेडियो तरंगों के आधार पर अपने लक्ष्य को भेदने के लिए स्वदेशी तकनीक युक्त प्रणाली का प्रयोग किया गया है। इस सफल परीक्षण के बाद भारत ने किसी भी तरह की जमीन से हवा में मार करने में सक्षम मिसाइल बनाने की क्षमता हासिल कर ली है।

Facebook Comments Box