आज है भारतीय नौसेना दिवस

आज भारतीय नौसेना दिवस है। हर साल 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से एक दिन पहले मुंबई में सेना ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने ‘बीटिंग द रिट्रीट’ का आयोजन किया।

लोगों का एक बड़ा हुजूम समारोह के लिए उमड़ पड़ा। कुछ दिन पहले ही सेना ने इसके लिए अभ्यास किया था। तब भी सैकड़ों लोग रिहर्सल देखने पहुंचे थे।

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारत की विजय का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने देश को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर सभी नौसैनिकों को शुभकामनाएं दी हैं और देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *