सबरीमाला मंदिर में 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओँ ने प्रवेश किया

02 -01-2018.केरल के सबरीमाला मंदिर में 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं ने आज दर्शन किए। इसके बाद शुद्धिकरण अनुष्ठान के लिए सबरीमाला मंदिर को बंद कर दिया गया है।

इन महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बतायी जा रही है। ये दोनों महिलाएं आज सुबह मंदिर पहुंची और दर्शन करने के बाद बाहर आईं। इनके साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे। इससे पहले पिछले हफ्ते भी इन दोनों महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया था लेकिन विरोध के कारण वो मंदिर में प्रवेश करने में नाकाम रही थीं। 23 दिसंबर को भी 11 महिलाओं के एक समूह ने मंदिर जाने की कोशिश की थी, लेकिन उनका विरोध हुआ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *