मुख्यमंत्री श्री योगी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत और पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगम, 198 नगरपालिका और 438 नगर पंचायतों के चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आए। 16 नगर निगमों में से 14 पर बीजेपी जीती। 2 पर बीएसपी को जीत हासिल हुई। नगरपालिका और नगर पंचायतों में भी बीजेपी आगे रही। इन नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार, बीजेपी वर्कर्स और वोटर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा- ये विकास की जीत है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *