18वीं बार विश्व चैम्पियन बने पंकज आडवाणी

पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ पंकज आडवाणी 18वीं बार विश्व चैम्पियन बन गए हैं। कतर की राजधानी दोहा में खेली गई इस प्रतियोगिता के फाइनल में बेस्ट ऑफ 15 फ्रेम्स में पंकज आडवाणी ने ईरान के आमिर सरखोश को मात दी।

आडवाणी ने  10-2 से जीत दर्ज कर आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम कर लिया। इस तरह वो 18वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने। स्नूकर के मेन फॉरमेट में ये उनका तीसरा विश्व खिताब है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *