विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दौर में पहुंची सिंधु

सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में कोरिया की खिलाड़ी किम ह्यो मिन को 49 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-14 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया

विश्‍व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए सफलता से भरपूर रहा। देश की स्‍टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में स्‍थान बना लिया है. भारत के लिए पदक की उम्‍मीद मानी जा रही सिंधु ने टूर्नामेंट के तीसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की किम हाओ मिन को 21-16, 21-14 से शिकस्‍त दी. इससे पहले भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने भी आज चैंपियनशिप दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।सिंधु ने दूसरे दौर के मुकाबले में कोरिया की खिलाड़ी किम ह्यो मिन को 49 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-14 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। सिंधु को पहले दौर में बाइ मिली थी.

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *