मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब

 चीन के सनाया में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 घोषित किया गया।

इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मानुषी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड मानुषी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको रहीं, जबकि तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं।
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से फ़ाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस पेशे में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा, ‘मां को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलना चाहिए. इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *