जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा स्वामी जयेन्द्र सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त

जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कांची कामकोटी पीठ के शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि शंकराचार्य स्वामी जयेन्द्र सरस्वती जी वेदांत के उत्कृष्ट विद्वान थे। उन्होंने महत्वपूर्ण जन-जागरण कार्य किया। शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती सभी वर्गों और पंथों में सम्मानजनक स्थान रखते हैं। डॉ. मिश्र ने शंकराचार्य जयेन्‍द्र सरस्वती की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *