राष्ट्रपति श्री कोविंद के सम्मान में राज्यपाल ने दिया रात्रि भोज

राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के सम्मान में आज राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद, राष्ट्रपति के परिवारजन और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक उपस्थित थे।

रात्रि भोज में विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लालसिंह आर्य, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री आलोक संजर, लोकायुक्त जस्टिस श्री एन.के. गुप्ता, महापौर श्री आलोक शर्मा, मुख्य सूचना आयुक्त श्री के.डी.खान, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला तथा पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *