पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर बीजेपी समेत तमाम दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार शाम उनके घर पहुंचे और जन्मदिन की बधाई दी।

 पीएम ने ट्विटर पर लिखा कि वह आडवाणी जी  के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। अगले ट्वीट में पीएम ने कहा कि आडवाणी जी एक राजनीतिक दिग्गज हैं, जिन्होंने देश के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से खुद को ऐसा बनाया है। पीएम ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हमेशा आडवाणी जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं। भाजपा के निर्माण में उनके प्रयासों का बड़ा योगदान है। आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *