चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र मे होगा व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन का प्रदर्शन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चित्रकूट विधानसभा उप निर्वाचन में पहली बार उपयोग हो रही वीवीपीएटी मशीन के संचालन एवं प्रयोग संबंधी जानकारी मतदाताओं को देने के लिए जिले में भोपाल से आये प्रचार रथ की तीन वैनों द्वारा मतदान केन्द्रों में जाकर मतदाताओं के बीच प्रदर्शन कर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार 3 नवम्बर को वैन की दल क्रमांक एक द्वारा चौबेपुर और पालदेव के तीन-तीन मतदान केन्द्र, पथरा के एक मतदान केन्द्र तथा दल क्रमांक-2 द्वारा करौंदीखुर्द, बहेरा के एक-एक तथा बैरहना और गुडगवां के दो-दो मतदान केन्द्र और दल क्रमांक-3 द्वारा बिरसिंहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 9 मतदान केन्द्र में मतदाताओ के बीच व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीन का प्रदर्शन किया जायेगा।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *