व्हाइट टाइगर सफारी में पर्यटकों के लिये समयावधि नियत

महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू में पर्यटकों के लिये समयावधि नियत की गयी है। संचालक व्हाइट टाइगर मुकुंदपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक जू प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा जिसके लिये टिकट की बिक्री शाम 4.30 तक होगी। जबकि एक नवम्बर से 31 मार्च तक जू पर्यटकों के लिये प्रात: 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक खुलेगा जिसके लिये टिकट शाम 4 बजे तक प्राप्त होगे ।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *