प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ मतदान दलो का रेण्डमाईजेशन

चित्रकूट विधानसभा उप निर्वाचन 2017 में मतदान दलो के गठन की कार्यवाही का द्वितीय रेण्डमाईजेशन शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शुक्ला तथा भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक अश्विनी कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी.धुर्वे, रिटर्निंग आफीसर ए.पी.द्विवेदी की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट क्षेत्र के मतदान दलो का द्वितीय  रेण्डमाईजेशन कम्प्यूटर के माध्यम से किया गया।
एन.आई.सी के डी.आई.ओ. आशीष शुक्ला ने बताया कि मतदान दलो के द्वितीय रेण्डमाईजेशन में चित्रकूट विधानसभा के लिये 257 मतदान केन्द्रो के अलावा दस प्रतिशत मतदान दल के कर्मचारी भी रिजर्व रखे गये है। द्वितीय रेण्डमाईजेशन में 283 मतदान दलो में एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी सहित 5 सदस्यीय मतदान दल का गठन किया गया। रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही के पश्चात् सिस्टम को लॉक किया गया। इस मौके पर एस.डी.एम. बलवीर रमन, सुरेश अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सपना त्रिपाठी, साफ्टवेयर इंजीनियर मनोहर कुमार और अनिल भी उपस्थित रहे।

Facebook Comments Box