केन्द्र सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की

केन्द्र सरकार  ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को आज परामर्श जारी करके पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। केन्द्र ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के गृह सचिवों और पुलिस प्रमुखों को इस एडवाइजरी को भेजा है।
गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों में पत्रकारों पर हमलों की बढ़ती घटनाअों को लेकर पत्रकारों और विभिन्न मीडिया संगठनों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए यह परामर्श जारी किया है। केन्द्र ने राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि पत्रकार शांतिपूर्ण माहाैल में काम कर सकें और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *