भारतीय वायुसेना का 85वां स्थापना दिवस

भारतीय वायुसेना रविवार को अपना 85वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वायुसेना के विमानों ने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया और आसमान में कलाबाजियां दिखाईं।

समारोह में वायुसेना के सुखोई जैगवार, तेजस, मिराज, मिग, लड़ाकू विमान सी-17, सी-130जे जैसे मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टर एयर डिस्पले में शामिल हुए। सैनिकों ने हैरतंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया.
इस मौके पर भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धानोआ ने कहा कि सभी वायुसेना के योद्धाओं की ओर से वो राष्ट्र को भरोसा दिलाते हैं कि आसमान में की संप्रभुता को बचाए रखने के लिए हमारी सेना संकल्पबद्ध है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *