उद्योग मंत्री ने सडक दुर्घटना में मृतक स्व. श्री जितेन्द्र पटेल के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी

उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सड़क दुर्घटना में मृतक जितेन्द्र सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों रीवा बायपास में अजगरहा निवासी जितेन्द्र सिंह सहित उनके तीन बच्चों तारा सिंह, अवध सिंह व पलक सिंह की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। उद्योग मंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्ची संगीता सिंह का हाल जाना व उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर मंत्री जी ने सहायता के तौर पर 87 हजार रूपये का चेक भी पीड़ित परिवार के परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर रामसिंह, शिवेन्द्र सिंह, राजेश पाण्डेय, जेपी शर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री जी ने वायपास के किनारे गांव के लोगों की सुविधा के लिये सर्विस रोड बनाये जाने हेतु आश्वस्त किया।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *