जनसंपर्क मंत्री ने दतिया मंडी प्रांगण में नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण किया

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया मंडी प्रांगण में नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण किया। किसानों और व्यापारियों की ओर से यह भवन 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया में किसानों, व्यापारियों के साथ-साथ पल्लेदार और अन्य कर्मचारी बंधु जिस तरह इस पुण्य कार्य के लिए आगे आए, वह सराहनीय है।कार्यक्रम में मंत्री डॉ. मिश्र ने हम्मालों और तुलावटियों को सम्मान भी किया।

स्कूल भवन के भूमि-पूजन और दशहरा उत्सव में पहुंचेंगे-मंत्री डॉ. मिश्र

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र शनिवार 30 सितंबर को दतिया जिले के ग्राम छता में एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि-पूजन करेंगे। जनसंपर्क मंत्री दतिया और डबरा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के पश्चात् बड़ौनी और दतिया में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *