प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र कल 19 सितम्बर को रीवा आयेंगे

जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 19 सितम्बर को रीवा आयेंगे। डॉ. मिश्र 19 सितम्बर को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में सूखे से उत्पन्न स्थिति के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रात: 11.15 बजे माईनिंग लीज से प्राप्त राशि की स्वीकृति के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। तदुपरांत जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र दोपहर 12.10 बजे सर्किट हाउस में सांसद, जिले के सभी भाजपा विधायकगण, मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और भोज में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2.30 बजे डॉ. मिश्र रीवा से सतना के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *