राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व कल्याण के लिए महामृत्युंजय भगवान से की प्रार्थना

06 जुलाई 2020 रीवा
आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर रीवा के किले में स्थित बाबा महामृत्युंजय के मंदिर जाकर  रीवा विधायक पूूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने

दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर समस्त विश्व के कल्याण की मंगल कामना की। भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें एवं  सभी को सुख,शांति और आरोग्य का आशीष प्रदान करें।
रीवा के किले में स्थित बाबा महामृत्युंजय मंदिर की कई पौराणिक मान्यताएँ है। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में दुनिया का एकमात्र शिव मंदिर है, जहां भगवान शिव के मृत्युंजय रूप की पूजा होती है। मान्यता है कि यहां शिव आराधना करने से आयु लंबी होती है और आने वाले संकट दूर होते हैं। इस शिवालय का महात्म्य द्वादश ज्योतिर्लिंगों के समतुल्य माना जाता है।

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *