मोबाइल एप से शत प्रतिशत गिरदावरी कराने पर पटवारी पुरस्कृत

मोबाइल एप से शत प्रतिशत गिरदावरी करने पर कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक ने पटवारी शुनहल वर्मा को एक हजार एक सौ रूपये का चेक देकर पुरस्कृत किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा गत दिनों घोषणा की गयी थी कि जिन पटवारियों द्वारा 4 सितम्बर तक अपने हल्के की शत प्रतिशत गिरदावरी की जायेगी उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। तदनुक्रम में तहसील सिरमौर अंतरगत मनगवां हल्के के पटवारी शुनहल वर्मा द्वारा मोबाइल एप से शत प्रतिशत गिरदावरी की गयी। जिले में 1.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की गिरदावरी egovernance द्वारा बनाये गये मोबाइल एप से की जा चुकी है।

 

Facebook Comments Box

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *